नीमच। जिले के किशनपुरा गाँव में एक किसान की निजी कृषि भूमि पर बाछड़ा समुदाय के कुछ लोगों द्वारा जबरन शमशान निर्माण का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान राहुल ने इस संबंध में कलेक्टर से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।राहुल ने अपनी शिकायत में बताया कि किशनपुरा में उनके दादाजी सीताराम जी के स्वामित्व की 0.760 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसका खाता नंबर 159 और सर्वे नंबर 18 है। दादाजी के निधन के बाद यह भूमि उनके आधिपत्य में है। उन्होंने बताया कि पहले भी ग्राम पंचायत द्वारा इस भूमि पर शमशान बनाने की कोशिश की गई थी, जिस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया था कि उनकी जमीन पर कोई निर्माण नहीं होगा।7 जुलाई 2025 को सुबह करीब 9रू30 बजे, राजेश बाछड़ा, विशाल, अशोक, मिनेश, सुमित, आनंद सहित लगभग 25-30 बाछड़ा समुदाय के लोगों ने जेसीबी से उनकी खेत में गड्ढे खोद दिए और पेड़ भी गिरा दिए। जब राहुल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। बीच-बचाव के बाद राहुल ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को वापस भेजा और दोनों पक्षों को थाने बुलाया।राहुल ने मांग की है कि उनकी निजी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने और शमशान बनाने के प्रयासों को रोका जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।