छतरपुर। जिले के बांध सुजारा बांध धसान नदी के छतरपुर टीकमगढ़ मार्ग पर बने सुजारा बांध के 7 गेट रात्रि में 2 बजे 0.50-0.50 मि खोलकर नदी में लगभग 420 घन मीटर प्रति सेकेंड पानी सुरक्षित रुप से छोड़ा गया और सुबह 8 बजे सुजारा बांध के सभी 12 गेट खोले गए। नदी में आया उफ़ान तेज गति से बह रहा है। पानी घंटो से लगातार हो रही बारिश पुल सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात आसपास के गांवों में प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।