BREAKING NEWS
रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 5:44 pm
KHABAR : बागेश्वर धाम में प्रशासनिक अधिकारियो ने ढाबा रेस्टोरेंटो पर की छापामार करवाई, कलेक्टर ने भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी आवश्यक दी जानकारी, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने मंगलवार को ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि जीर्णशीर्ण भवनों को तत्काल डिस्मेंटल करने के कार्यवाही शुरू करें। कलेक्टर ने भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी आवश्यक वेरीकेडिंग करने एवं व्यवस्थित प्रवेश और निकास द्वारा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने एकत्रित कर जांच हेतु लैब भेजने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को अवैध रूप से लगी बिजली लाइन को काटने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने अमानक स्तर के सिलेंडर पाए जाने पर दुकानों को भी तत्काल सील करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश के कारण हुए घटना स्थल सहित कथा स्थल एवं मंच का भी निरीक्षण किया। एसपी जैन ने कार्यक्रम कथा स्थल में भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनाती और आपात स्थिति में निकास द्वार के चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। साथ ही लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में एसडीओपी को निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि को भीड़ नियंत्रण के लिए अपने सेवादारों को लगाकर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के संबंध में भी निर्देशित किया। इस दौरान सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, सीईओ, एसडीओपी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE