BREAKING NEWS
KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 10:16 am
KHABAR : जैन मंदिर के रास्ते में कीचड़ और बदबू से श्रद्धालु परेशान, रोड निर्माण अधर में, बदहाल रास्ते से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियांधाना। जैन मंदिर के रास्ते की दुर्दशा से श्रद्धालु और स्थानीय निवासी खासे परेशान हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर दलदल, पानी और तीव्र दुर्गंध के कारण लोगों का निकलना दूभर हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सड़क के निर्माण के लिए 2022 में टेंडर हो चुका था और 2023 में तकनीकी स्वीकृति (टीएस) भी मिल गई थी, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।


बदहाल रास्ते से जनजीवन अस्त-व्यस्त
जैन मंदिर तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और गंदे पानी से भरा हुआ है, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी यह एक बड़ी समस्या बन गया है। रास्ते से उठने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत की है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।


सीएमओ ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
जब इस संबंध में खनियांधाना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है। हालांकि, उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही उपमंत्री के साथ मौके का मुआयना करेंगे। सीएमओ ने कहा, ष्मैं उपमंत्री के साथ जाकर मौके पर देखकर और उस फाइल को आगे बढ़ाकर शासन से पैसे की मांग करके जल्द से जल्द रोड डलवा दिया जाएगा।


निर्माण में देरी पर सवाल
2022 में टेंडर होने और 2023 में तकनीकी स्वीकृति मिलने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। उम्मीद है कि सीएमओ के आश्वासन के बाद अब इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू होगा और जैन मंदिर के श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों को इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE