छतरपुर। जिला के बड़ामलहरा क्षेत्र मे बराज गांव के नजदीक से निकली काठन और श्यामजी नदी मे फंसे चार ग्रामीणों का रेश्क्यू चलाकर 10 घंटे बाद सकुशल निकाल लिया गया। भारी बारिश की वजह से जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है जिसके चलते खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दो नदियों के बीच बन गये टापू में फंसकर रह गये जिसकी खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम ने सभी चारों ग्रामीणों को बाहर निकालने में सफलता हासिल कर ली है। बराज गांव के नजदीक से निकली काठन और श्यामजी नदी के संगम के बीच टापू बन गया जहां अपने खेतों में काम कर रहे सभी ग्रामीण किसान बराज टापू में फंसकर रह गये खबर मिलते ही तहसीलदार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ के जवानों ने इलेक्ट्रॉनिक वोट के जरिए सभी चारों ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।