BREAKING NEWS
KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 11:02 am
KHABAR : दैनिक अखबार में प्रकाशित लेख को लेकर जावद में सकल ब्राह्मण समाज का आक्रोश, राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रूपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। दैनिक समाचार पत्र में 8 जुलाई 2025 को प्रकाशित एक लेख को लेकर सकल ब्राह्मण समाज और परशुराम संगठन जावद में गहरा आक्रोश देखने को मिला। विरोध स्वरूप समाजजनों ने जुलूस निकालते हुए हाय-हाय के नारे लगाए और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार नवीन गर्ग को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विवादित लेख पृष्ठ 4 पर धर्म से हिंदू, लेकिन सदियों से मनाते हैं मोहर्रम- जानिए कौन होते हैं हुसैनी ब्राह्मण और इस्लाम से क्या है इनका कनेक्शन शीर्षक से प्रकाशित हुआ था। लेख में पंजाब राज्य के मोहयाल समुदाय के हुसैनी ब्राह्मणों की परंपरा और इमाम हुसैन से उनकी आस्था का विवरण दिया गया है। लेख के अनुसार हुसैनी ब्राह्मण मोहर्रम पर ताजिया निकालते हैं और कर्बला के शहीदों की स्मृति में कविताएं व नोहे गाते हैं।
इस लेख को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। समाजजनों का कहना है कि यह लेख ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करता है और इसकी घोर निंदा की गई है। ज्ञापन में दैनिक अखबार के संपादक, प्रकाशक और मुद्रक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र ही सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं मांगी गई, तो समाज न्यायालयीन कार्रवाई के साथ-साथ समाचार पत्र का बहिष्कार भी करेगा।
ज्ञापन का वाचन सत्यनारायण शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हरिप्रसाद जोशी, अशोक जोशी, विजय जोशी, अरविंद शर्मा, अभिषेक भारद्वाज, दीपेश जोशी, कृष्णकांत तिवारी, दयानंद जोशी, शांति कुमार पौराणिक, जयदीप कविश्वर, जितेंद्र गौड़, धीरज जोशी, मनीष चौबे, संजीव शर्मा, दीपक पांडे, एसएन ओझा, लोकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों में सोहन माली, सूचित सोनी, पुष्पराज सिंह, परीक्षित सिंह चौहान, अरिहंत पाटनी, आजाद सोनी, नवीन निमावत, देवेंद्र अहीर, कुशल बोहरा सहित कई लोग मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE