शाजापुर। सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर इसरार खान ने बताया कि आज जिला कलेक्टर महोदय रिजु बाफना ने ग्राम खोकरा कला के तालाब की पाल का निरीक्षण किया व आजीविका मिशन स्व सहायता समूह द्वारा प्रिंटिंग प्रेस का पुराने हाई सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण किया। जिसमें सभी महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्या का निराकरण किया साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा छापरी रोड़ गुलाचाचा के मकान के पास सड़क का निरीक्षण किया जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर कौ निर्देश देते हुए तुरंत करवाने के निर्देश दिए इस मौके पर एसडीएम मैडम तहसीलदार मैडम जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव सहायक सचिव हल्का पटवारी ग्राम कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।