BREAKING NEWS
BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 10:19 am
KHABAR : सावन में बाबा महाकाल के भक्तों को सौगात, भोपाल-उज्जैन के बीच स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सावन के पवित्र महीने में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भोपाल और उज्जैन के बीच आज से स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हो रही है। गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-भोपाल स्पेशल 10 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन भोपाल से रात 2रू15 बजे रवाना होगी और उज्जैन से रात 9रू00 बजे लौटेगी, जो रात 1रू05 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।  


भोपाल, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन के यात्रियों को इस ट्रेन से विशेष सुविधा मिलेगी। सावन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को इस स्पेशल ट्रेन का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा और भी सुगम और आरामदायक होगी।


देखिए पूरा शेड्यूल
भोपाल उज्जैन स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या- 09314 ) आज यानी 10 जुलाई से प्रतिदिन रात 2.15 बजे चलेगी। इसके बाद संत हिरदाराम नगर पर रात 2.38 बजे, सीहोर में रात 3.10 बजे, कालापीपल में रात 3.40 बजे, शुजालपुर में सुबह 4.20 बजे, अकोदिया में सुबह 5.40 बजे, कालीसिंध में सुबह 5.10 बजे, बेरछा में सुबह 5.25 बजे, मक्‍सी में सुबह 5.55 बजे, तराना रोड पर सुबह 6.20 बजे और उज्जैन में सुबह 7.20 बजे तक पहुंचेंगी।


वहीं, उज्जैन से भोपाल जाते वक्त (गाड़ी संख्या- 09313 ) उज्‍जैन से प्रतिदिन रात 9 बजे चलेगी, इसके बाद तराना रोड पर रात 9.30 बजे पहुंचेंगी। इस तरह मक्‍सी में रात 9.45 बजे, बेरछा में रात 10.02 बजे, कालीसिंध में रात 10.15 बजे, अकोदिया में रात 10.35 बजे, शुजालपुर में रात 10.48 बजे, कालापीपल में रात 11.05 बजे, सीहोर में रात 11.36 बजे, संत हिरदाराम नगर में रात 12.40 बजे और भोपाल रेलवे स्टेशन पर रात 1.05 बजे पहुंचेंगी। इस दौरान दोनों ओर से यह ट्रेन प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो मिनट तक रुकेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE