छतरपुर। जिले के नौगांव भडार नदी बेलाताल मार्ग पर लोगों के मना करने के बाद भी बहते पुल पर बाइक लेकर पहुंचा युवक तेज बहाव में बाइक सहित बह गया युवक ने अपनी तैरते हुए जान बचाई नहीं है कोई भी सुरक्षा के इंतजाम, भीषण बरसात में प्रशासन बेखबर, युवक की बह जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नहीं आया है।
परम कॉलोनी जाने वाला रिप्टा उफान पर है जिसमें जान जोखिम डालकर लोग रिप्टा पर कर रहे हैं वहीं पुलिस प्रशासन की लापरवाही साफ देखी जा सकती है पुलिस मौजूद होने के बावजूद भी लोग रिप्टा पार कर रहे हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।