BREAKING NEWS
BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 11:04 am
NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर चित्तौड़गढ़ कलेक्टर कार्यालय को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के नेतृत्व में शिक्षको ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जयपाल बुरड़क ने बताया कि शिक्षको के नीतिगत स्थानांतरण शुरू करने, लंबित डीपीसी पूर्ण करने, नई शिक्षा नीति 2020 की समीक्षा करने, शिक्षकों को बीएलओ सहित सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, पीएफआरडीए बिल रद्द कर राज्य कर्मचारियों के एनपीएस में जमा 50 हजार करोड़ रुपए वापस करने, संविदा भर्ती बंद कर प्रदेशभर में रिक्त लगभग एक लाख पदों पर नियमित भर्ती करने, पीडी मद का बजट एकमुश्त जारी करने, पंचायतीराज शिक्षको के स्थाईकरण के अधिकार जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.मुख्यालय) को दिए जाने, संविदा कर्मियों व कुक-कम-हेल्पर का वेतन 26000 रुपए प्रतिमाह करने सहित वाजिब मांगो को सरकार लगातार नजरंदाज कर रही है, जिससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। समय रहते सरकार  शिक्षकों की वाजिब मांगो का निस्तारण करे, अन्यथा संगठन 5 अगस्त, 2025 से प्रदेशभर में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी । इस अवसर पर जिला संयुक्तमंत्री प्रदीप चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष विकास जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, निंबाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सचिन मान, प्रमोद जांगिड़, श्रीराम, विमलेश सिहाग, विजय जांगिड़, रामगोपाल, शोभाग मीणा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE