BREAKING NEWS
BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 11:12 am
NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र, विभिन्न समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अपना सात सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा।
जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार लोठ ने बताया कि संगठन द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें राजकीय विद्यालय में नवीन प्रवेशियों की पूर्व की भांति उम्र 5 वर्ष करने, टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों के नोन टीएसपी क्षेत्र में स्थानान्तरण के आदेश कराने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों व व्याख्याताओं की बकाया डीपीसी शीघ्र कराने, शिक्षकों को गैर शैक्षिणिक कार्यों से मुक्त रखने, वृक्षारोपण कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के बालकों को मुक्त रखने, आरजीएसएच की विसंगतियों को दूर करने, आठवे वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने, राजकीय विभागों में निजीकरण को राकने की मांग की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार लोठ, प्रदेश प्रतिनिधि कमल कुमार मीणा, महामंत्री सुरेशलाल खटीक, जिला कोषाध्यक्ष प्रहलाद सालवी, ललित टांक, मनोज लोठ, राहुल टांक, भेरूलाल सालवी, जोनसिंह मीणा, महावीर मीणा सहित कईं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE