BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 11:40 am
REPORT : कलेक्‍टर चंद्रा ने किया रामनगर, मोरवन एवं डीकेन में गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्याे का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- जल निगम सभी गांवों का सर्वे करवाकर, छूटे गांवों, बस्तियों, मजरों, टोलो को हर घर नल से जल योजना में शामिल करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल निगम जिले के सभी गांवों का सर्वे करवाकर, योजना में शामिल होने से छूटे हुए सभी गांवों, मजरों, टोलो और बस्तियों को हर घर नल से जल योजना में शामिल करें। यह कार्य 15 अगस्‍त 2025 से पूर्व सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले की जनपद जावद क्षेत्र के रामनगर, सुठोली एवं मोरवन में जल जीवन मिशन के तहत गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के निर्माण कार्याे , रोड़ रेस्‍टोरेशन कार्याे और पाईप लाईन बिछाने के कार्याे का निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक जल निगम को दिए।

इस मौके पर एसडीएम प्रीती संघवी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंकिता पंड्या, जिला शिक्षा अधिकारी एसएस मांगरिया, डीपीसी दिलीप व्‍यास सहित अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्‍टर चंद्रा ने ग्राम मोरवन में वेस्‍ट वियर के समीप लगी बस्‍ती में छूटे हुए घरों में नल कनेक्‍शन तत्‍काल प्रदान करवाने और ग्राम पंचायत को बस्‍ती में सड़क पर से जल निकासी के लिए नाली का निर्माण करवाने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर ने रामनगर, सुठोली में दुधतलाई के पास निर्माणाधीन आर.सी.सी.ओव्‍हर हैण्‍ड टैंक निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्‍होने जल निगम महाप्रबंधक से जिले में निर्माणाधीन आर.सी.सी.ओव्‍हर हेण्‍ड टैंक निर्माण कार्य की संख्‍या व प्रगति के बारे में भी पूछा और कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

जिले की सभी शासकीय संस्‍थाओं, भवनों में नल कनेक्‍शन प्रदान करें-
इस मौके पर कलेक्‍टर चंद्रा ने मोरवन के रामनगर, सुठोली, खातीखेड़ा और भगवानपुरा में स्‍कूल, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों और अन्‍य शासकीय संस्‍थाओं को गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना के तहत नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवाने के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि जिले की सभी शासकीय संस्‍थाओं के भवनों, स्‍कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराना अनिवार्य है। जल निगम प्रबंधक को निर्देश दिए, कि कोई भी शासकीय संस्‍था स्‍कूल, आंगनवाड़ी केंद्र इस योजना तहत नल कनेक्‍शन से वंचित ना रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE