BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 12:01 pm
KHABAR : रतलाम मंडल के 42 रेलकर्मी रेल सेवा पुरस्कार-2024 से सम्मानित, प्रशस्ति पत्र के साथ क्त्ड ने आम का पौधा किया भेंट, बेहतर कार्य करने पर सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। रेल मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 42 रेल कर्मचारियों को ‘रेल सेवा पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवाभाव को देखते हुए दिया गया है। डीआरएम अश्वनी कुमार ने सभी को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक रूप में आम का पौधा भेंट किया। कार्यक्रम रतलाम रेल मंडल कार्यालय परिसर के एनेक्सी हॉल में बुधवार को आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत मंडल के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इस दौरान डीआरएम कुमार ने कहा, “यह पुरस्कार सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी टीम का सम्मान है। किसी ने संरक्षा में, किसी ने परिचालन में, तो किसी ने यात्री सुविधाओं और राजस्व वृद्धि में बेहतर योगदान दिया है।” इन विभागों से मिले पुरस्कार, सम्मान पाने वाले कर्मचारियों का चयन इन विभागों से किया गया। इंजीनियरिंग, परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक (डीजल सहित), रेलवे सुरक्षा बल, सिग्नल एवं दूरसंचार, कार्मिक, चिकित्सा, स्टोर, विद्युत, सामान्य प्रशासन, डीआरएम व एडीआरएम सचिवालय, इन सभी 42 कर्मचारियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और आम का पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस साल समारोह में विशेष पहल करते हुए हर सम्मानित कर्मचारी को आम का पौधा भी दिया गया। यह संदेश देने की कोशिश की गई कि विकास के साथ पर्यावरण को भी सहेजना जरूरी है। समारोह में एडीआरएम अक्षय कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक डीपी सोनी, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा और संगठन की सदस्याएं, मंडल के सभी शाखाधिकारी, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE