BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 12:07 pm
REPORT : जावद तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने खोर में की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकर्ताओं से मुक्त कराई साढे तीन करोड रुपए मूल्य की जमीन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में नीमच जिले में प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के विशेष अभियान के तहत बुधवार को राजस्व विभाग द्वारा साढे तीन करोड रुपए मूल्य की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। 
जावद तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी जावद प्रीति संघवी के मार्गदर्शन में ग्राम खोर तहसील जावद स्थित भूमि सर्वे नंबर 1622 रकबा 12800 वर्ग फीट जो,कि पटवारी कार्यालय हेतु आरक्षित है,को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है । उक्त भूमि पर नंदा पिता बाबू भील ,पप्पू पिता गिरवरनाथ रामप्रसाद पिता मांगू नाथ द्वारा मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था। साथ ही अन्य लोगों द्वारा पत्थर डालकर अतिक्रमण किया गया था ,जिसे तहसीलदार जावद नवीन गर्ग द्वारा प्रकरण दर्ज कर मौके से अतिक्रमण हटाया गया । मौके पर राजस्व निरीक्षक दिलीप सिंह चुंडावत, पटवारी कुणाल सैनी, अरुण यादव,दीपेंद्र सिंह राठौर, अक्षय बोराणा तथा थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित था। मौके पर लगभग 3.50 करोड़ रुपए मूल्य की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE