खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में जैविक खेती के नाम पर एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है, खरगोन जिले के सेंगाव विकासखंड के किसानों ने आज जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई।
किसानो का आरोप है कि बिना अनुमति उनके नाम, खेत और दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी आईसीएस, जैविक प्रमाणपत्र, और ट्रांजैक्शन सर्टिफिकेट (टीसी) बनवाए गए और करोड़ों रुपये के जैविक कपास का निर्यात किया गया।