उज्जैन। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयति सिंह के द्वारा बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण में तेजी लाने पर जोर, 70 वर्ष से अधिक आयु वालों एवं BOCW श्रमिकों को प्राथमिकता में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीईओ सिंह ने निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं BOCW (निर्माण श्रमिक कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों) के कार्ड निर्माण को शीघ्रता एवं प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। इन वर्गों में कार्ड निर्माण की स्थिति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम स्तर पर लंबित हितग्राहियों की सूची तैयार करें और "वन-टू-वन अप्रोच" अपनाकर कार्ड निर्माण सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा विशेष श्रेणियों के हितग्राहियों को योजना का लाभ मिलना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। अतः हर विकासखंड में नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्य में लापरवाही न हो। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी, जिला आयुष्मान नोडल अधिकारी, समस्त BMO, BPM, BCM एवं आयुष्मान समन्वयक उपस्थित रहे।