BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 1:42 pm
KHABAR : चातुर्मास के लिए सतना पहुंचीं आर्यिका अकम्पमति माताजी, श्री नेमीश्वर ज्योतिर्मय विद्या तीर्थ में करेंगी वर्षायोग, समाजजनों ने निकाली शोभायात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को आर्यिका 105 श्री अकम्पमति माताजी का चातुर्मास के लिए भव्य स्वागत किया गया। दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा सर्किट हाउस चौराहे से प्रारंभ होकर श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई।


शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर जयकारे लगाते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर में माताजी के स्वागत के लिए 31 तोरणद्वार सजाए गए थे। श्रावकों ने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर स्वागत किया।


चातुर्मास का निवेदन स्वीकारा
मंदिर पहुंचने पर आर्यिका माता ने अतिशयकारी भगवान शांतिनाथ और मूलनायक श्री नेमिनाथ भगवान के दर्शन किए। दिगंबर जैन समाज ने श्रीफल अर्पित कर चातुर्मास का निवेदन किया, जिसे माताजी ने स्वीकार कर लिया।


बोलीं- नया इतिहास रचेगा चातुर्मास
धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका माता ने कहा कि श्री नेमीश्वर ज्योतिर्मय विद्या तीर्थ पर होने वाला यह चातुर्मास धार्मिक क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE