BREAKING NEWS
NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 1:47 pm
KHABAR : ओबीसी महासभा ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, रिक्त पदों पर एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग से भरे जाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

नरसिंहपुर। ओबीसी महासभा ने डिप्टी कलेक्टर मनोज चौरसिया को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित है।


महासभा ने रिक्त पदों पर एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की नियुक्ति की मांग रखी। मध्यप्रदेश में होल्ड पर रखे गए पदों में 27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग की गई। शिक्षा में ओबीसी छात्रों को निजी संस्थानों में सरकारी फीस पर एडमिशन की मांग भी शामिल है।


ओबीसी अत्याचार निवारण अधिनियम लागू करने की मांग की गई। न्यायपालिका में समानता के लिए ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ और सभी जिला न्यायालयों में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी।


तेलंगाना में पंचायत चुनावों से पहले ओबीसी आरक्षण की मांग की गई। इसे लागू नहीं करने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। शासकीय नौकरी और शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण की मांग की गई।


नौगांव के पंकज प्रजापति हत्याकांड और लवकुशनगर की युवती सुमेरी के अपहरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। दिल्ली नगर निगम की सभी सीटों पर ओबीसी आरक्षण और ओबीसी सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी की गई।


उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव कथावाचक और मध्यप्रदेश की कथावाचक देविका पटेल और यामिनी साहू के साथ हुई अभद्रता के विरोध में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE