इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए 11 जुलाई 2025 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस बार की थीम है- भविष्य के शहरों का निर्माण। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कॉन्क्लेव में स्मार्ट सिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग, ग्रीन बिल्डिंग्स, मेट्रो रेल, स्वच्छता और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के सत्र होंगे। इसका उद्देश्य शहरी विकास के नए अवसरों और सतत निवेश को बढ़ावा देना है।
कॉन्क्लेव का प्रमुख आकर्षणदृ अर्बन डेवलपमेंट एक्सपो
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “अर्बन डेवलपमेंट एक्सपो” रहेगा, जिसमें राज्य सरकार की शहरी योजनाओं और अब तक की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मेट्रो रेल, इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर निगम जैसे प्रमुख संस्थान इसमें भाग लेंगे और इंदौर समेत पूरे प्रदेश की भविष्य की शहरी संरचना का खाका पेश करेंगे।
प्रमुख संस्थानों की भागीदारी
एमपी मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक और एक्सपो के नोडल अधिकारी श्री एस. कृष्ण चौतन्य, आईएएस ने आज तैयारियों की समीक्षा की।
राज्य को मिलेगा नया विजन यह कॉन्क्लेव न केवल भौतिक विकास बल्कि डिजिटल, सामाजिक और आर्थिक विकास की योजनाओं को भी आगे बढ़ाएगा। सरकार की मंशा है कि मध्यप्रदेश को निवेश और आधुनिक शहरी जीवन के मॉडल राज्य के रूप में पेश किया जाए।