BREAKING NEWS
NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 3:00 pm
KHABAR : तीन दिन तक होगा शाजापुर अस्पताल का निरीक्षण, 19 डिपार्टमेंट का जायजा लेगी तीन डॉक्टरों की टीम, राष्ट्रीय स्तर की मान्यता दिलाने के लिए, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए तीन डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम गुरुवार को शाजापुर पहुंच गई है। यह टीम तीन दिनों तक अस्पताल के अलग-अलग 19 विभागों का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं और सेवाओं का मूल्यांकन करेगी।


इस मूल्यांकन का उद्देश्य एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी असेसमेंट स्टैंडर्ड्स) और मुस्कान कार्यक्रम के तहत तय किए गए मानकों पर अस्पताल को परखना है।


टीम में डॉ. प्रतिभा अत्रे, डॉ. राजू कुमार त्रिपाठी और डॉ. तरुण कुमार रवे शामिल हैं। इनके साथ ही राज्य शासन द्वारा भेजी गई एक दो सदस्यीय निगरानी टीम भी निरीक्षण की प्रक्रिया को देख रही है।


टीम ने निरीक्षण शुरू करने से पहले सिविल सर्जन, आरएमओ, अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ के साथ बैठक की। इसके बाद टीम को दो भागों में बांट दिया गया- एक टीम ड्रामा सेंटर और दूसरी टीम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था देख रही है।


अस्पताल प्रशासन ने निरीक्षण से पहले साफ-सफाई, रंगोली सजावट, बच्चों के प्ले एरिया और अन्य सेवाओं में सुधार किया है ताकि टीम को अच्छा प्रभाव मिले।


मूल्यांकन 8 बिंदुओं पर केंद्रित है
रोगी देखभाल की गुणवत्ता
स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता
अस्पताल की सुरक्षा
दवा वितरण प्रणाली
चिकित्सा उपकरणों की स्थिति
कर्मचारियों की योग्यता और प्रशिक्षण
मरीजों को मिलने वाली सामान्य सुविधाएं
आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE