BREAKING NEWS
NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 3:14 pm
BIG NEWS : नीमच की खाकी को मिली बड़ी सफलता, 20 घंटे में किया मनासा में हुई वारदात का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के दो महिला सहित एक आरोपी चढ़ा हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा के सदर बाजार स्थित सराफा व्यापारी कैलाशचंद्र सोनी की दुकान से चोरी गए 5.50 लाख मूल्य के 58 ग्राम सोने के आभूषणों को नीमच पुलिस ने महज 20 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक कुख्यात अपराधी विनोद बावरी भी शामिल है, जो हाल ही में निम्बाहेड़ा जेल से रिहा हुआ था।

घटना का विवरण-
दिनांक 08 जुलाई को एक पुरुष व दो महिलाएं लाल रंग की हीरो पेंशन प्रो बाइक से कैलाशचंद्र सोनी (उम्र 74) की दुकान पर पहुंचे। इन्होंने नकली सोने की अंगूठी देकर असली गहनों (झुमकी, पैंडल, अंगूठी आदि) से भरी डिब्बी धोखाधड़ी से लेकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त एसपी नवल सिंह सिसौदिया व एसडीओपी सादेरा अंसारी के मार्गदर्शन में तीन टीमों का गठन कर 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। ऑपरेशन नीमच आई के तहत आरोपीगण की पहचान की गई और उनकी गतिविधियों को सीमावर्ती राज्यों से साझा किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
- विनोद बावरी पिता पदम सिंह (धामनिया, छोटीसादड़ी)
- श्यामा बाई पत्नी पदम सिंह (धामनिया, हाल-नयागांव)
- मीरा बाई पत्नी विनोद बावरी (धामनिया)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और सभी 22 नग सोने के आभूषण (झुमकी, पैंडल, अंगूठी, रामनवमी आदि) बरामद कर लिए हैं। आरोपी मध्यप्रदेश व राजस्थान में पूर्व से भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं। पुलिस की तत्परता व सीसीटीवी से अपराधियों की धरपकड़ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE