नीमच। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बघाना पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
विरेंद्र सिंह पंवार उर्फ पिंकू (40), निवासी रिटायर्ड कॉलोनी, धनेरिया रोड, थाना बघाना।
आरोप-
आरोपी ने कस्बा भ्रमण के दौरान पत्रकारों को अपशब्द कहकर अपमानित किया एवं शांति भंग करने की नीयत से चिल्लाचोट की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आपराधिक रिकॉर्ड-
आरोपी विरुद्ध बघाना, नीमच सिटी, निम्बाहेड़ा थानों में मारपीट, सट्टा, आपदा प्रबंधन उल्लंघन, महिलाओं से दुर्व्यवहार, आरपीजीओ सहित कुल 8 प्रकरण दर्ज हैं।
टीम का सराहनीय योगदान-
निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक आर.के. सिंगावत, ओमप्रकाश पारगी, आरक्षक राहुल चंदेल और राहुल डाबी की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।