BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 3:52 pm
KHABAR : राजस्व विभाग के क्वार्टरों पर पुलिस का कब्जा, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने रेस्ट हाउस में डाला डेरा, नहीं जमा कर रहे किराया, पढे़ खबर

Share On:-

सीहोर। जिले के इछावर तहसील मुख्यालय में राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से सरकारी क्वार्टर बनाए गये है। इन क्वार्टरों में पुलिस, पटवारी और आरआई सहित कुछ अन्य लोग अनाधिकृत रूप से निवास कर रहे है। हैरानी की बात तो यह है कि कुछ पुलिस अधिकारियों के अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है, लेकिन महीनों गुजरने के बावजूद सरकारी आवासों को खाली नहीं किया है। महीनों से पुलिस कर्मियों और पटवारियों के इन सरकारी आवासों में ताला लगाकर कब्जा कर रखा है।


जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
इसी तरह तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार ने रेस्ट हाउस में अपना डेरा जमा रखा है। जबकि रेस्टहाउस का निर्माण दूर दराज से आने वीआईपी अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने एवं आराम करने के उद्देश्य से किया गया है। राजस्व आवास और रेस्ट हाउस में अनाधिकृत रूप से निवास को लेकर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।


सालों से आवास का किराया भी जमा नहीं
बताया जाता है कि इन अधिकारियों ने सालों से आवास का किराया भी जमा नहीं किया है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों से किराया वसूलना भी टेढ़ी खीर साबित हो रही है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों का लाखों रुपए किराया बकाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE