BREAKING NEWS
जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 6:39 pm
KHABAR : देवरी खवासा विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना और समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाशचंद्र कारपेंटर, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाशचंद्र कारपेंटर (लोड़किया) रहे, जिनका इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान भी किया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विक्रम राठौर विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। 
मुख्य अतिथि कैलाशचंद्र ने विद्यार्थियों को गुरु की महिमा का महत्व समझाया और बताया कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वाेच्च होता है।इस अवसर पर प्राचार्य प्रियंका देवड़ा, शैलेन्द्र जोशी, अंकिता पाटीदार एवं कमलेश सिहार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने गुरु के मार्गदर्शन की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन ईश्वरलाल प्रजापति ने किया। आयोजन के अंत में मध्यान्ह भोजन समूह द्वारा बच्चों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई, जिसे बच्चों ने आनंदपूर्वक ग्रहण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE