छतरपुर। सम्पूर्ण मप्र में ओबीसी महासभा के बैनर तले आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन का आयोजन किया। उसी तारतम्य में छतरपुर में भी ओबीसी महासभा ने मेला ग्राउंड में एक सभा का आयोजन किया तत्पश्चात रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय छतरपुर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा ओबीसी महासभा के संभागीय प्रभारी दया प्रसाद पटेल ने बताया कि 13 प्रतिशत पदों पर लगाएं गए होल्ड को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए साथ ही 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने एवं जातिगत जनगणना कराएं जाने सहित अन्य क्षेत्रीय मुद्दों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया इस दौरान मप्र सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 27 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई ज्ञापन एवं प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।