देवास। जिले के पीपलरावां मार्ग पर गांव खेरिया जागीर के पास गुरुवार देर रात को दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी को घायलों का सोनकच्छ स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार कर देवास जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार पीपलरावां में गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर देवास लौट रही कार की सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 100 और 108 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सोनकच्छ के सरकारी अस्पताल लाया गया। सडक हादसे में एक गाडी में घायल जाकीर खा, शबनम बी फेमिदा बी, भुरु का, हमीदा बी,सभी निवासी पिपलोदा द्वारकाधीश जिला उज्जैन शामिल हैं। वहीं सामने वाली दुसरी गाडी मे नवीन पिता अनारसिंह राजपूत निवासी बैरा खेड़ी सोनकच्छ भी घायल हुआ। जो की अपनी नानी की मृत्यु होने पर अरनिया कला जा रहा था।डॉक्टरों के अनुसार नवीन की हालत गंभीर है।