BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 11:08 am
KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर लिया प्रेरणादायक संकल्प, जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर ने अपनी तनख्वाह गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित की, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। जनपद पंचायत मनासा के उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक अनुकरणीय और प्रेरणादायक संकल्प लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि उन्हें सरकार से प्रतिमाह मिलने वाली 13,500 रुपये की मानदेय राशि अब वह व्यक्तिगत उपयोग में न लाकर, क्षेत्र के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेंगे।

मोहन गुर्जर का यह कदम न सिर्फ समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मिसाल बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा, मेरी सोच है कि कोई भी बच्चा सिर्फ पैसों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। अगर मैं अपने छोटे से प्रयास से किसी के जीवन में शिक्षा की रोशनी पहुंचा सकूं, तो यह मेरे लिए सबसे बड़ी सेवा होगी।

इस निर्णय ने क्षेत्र के लोगों को गहराई से प्रभावित किया है और जनप्रतिनिधियों के सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर एक नई बहस भी छेड़ दी है। मोहन गुर्जर की इस पहल से निश्चित ही गरीब परिवारों के बच्चों को नयी उम्मीद मिलेगी और शिक्षा की राह आसान होगी। यह संकल्प न सिर्फ एक व्यक्ति की सोच है, बल्कि एक समाज को दिशा देने वाला कदम भी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE