BREAKING NEWS
KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 12:22 pm
KHABAR : एमपी कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, दिल्ली में इस दिन चयन पर होगा मंथन, जुलाई के अंत तक आएगी सूची, पढे़ खबर   

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। दिल्ली में 15 और 16 जुलाई को होने वाली एक बड़ी बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के चयन पर मंथन होगा। इस बैठक में प्रदेश के सभी ऑब्जर्वर शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि संगठन सृजन की रिपोर्ट के आधार पर हर जिले से करीब 6 नामों का पैनल तैयार किया गया है।


बता दें कि राष्ट्रीय संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें नामों के पैनल पर विस्तृत चर्चा होगी। संभावित जिला अध्यक्षों को चर्चा के बाद दिल्ली बुलाया जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में जिला अध्यक्षों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। यह कदम पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने के लिए उठाया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE