शिवपुरी। जिले के नरवर मे पत्रकार को रास्ता रोककर बदसलूकी करने और जान से मारने की धमकी देने वाले पंचायत सचिव और सरपंच पुत्र के खिलाफ जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन के माध्यम से श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पंचायत सचिव और सरपंच पुत्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि नरवर क्षेत्र के पत्रकार कमर खान द्वारा ग्राम पंचायत सिमरिया मे हुऐ विकास कार्यों की आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी इस जानकारी को देने सचिव द्वारा फोन लगाकर पत्रकार कमर खान को बुलाया और सरपंच पुत्र ने पत्रकार का मोबाइल फोन छीन लिया और बदसलूकी करने लगा साथ ही जान से मारने की धमकी। इस दौरान सरपंच पुत्र और पंचायत सचिव अपने साथ कुछ साथियों को लेकर आया था जिनके दबाव में आकर पत्रकार कमर खान से आरटीआई फार्म पर भी हस्ताक्षर करवा लिए बताया जा रहा है कि नरवर क्षेत्र के एक दबंग नेता के पुत्र का सरपंच पुत्र खास है और अपनी राजनीतिक रसूख के चलते पत्रकारों को तो दबाया जाता है साथ ही पुलिस और क्षेत्रीय प्रशासन मे भी अच्छी रसूख है जिसके चलते नरवर करैरा क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।