नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा स्थापना दिवस एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को निनोरा धाम (पिपलियामंडी) में परम पूज्य गुरुदेव डॉ. पं. मिथिलेश नागर भागवत भास्कर के सान्निध्य में गुरु पूजन व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। परिषद द्वारा परिसर में ट्री गार्ड सहित 10 छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही भागवत कथा वाचक जयमाला वैष्णव दीदी के नौगांव स्थित राम मारुति आश्रम पहुंचकर उनका सम्मान किया गया तथा पांच छायादार पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष ललित राठी, कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, अनिल पांडेय, लव खंडेलवाल, संध्या राठी, इंदिरा व उर्वशी पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार पर्यावरण प्रमुख दिनेश बैरागी ने व्यक्त किया।