BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 2:02 pm
KHABAR : एमपी में बीजेपी के बाद कांग्रेस विधायक और नेताओं की होगी ट्रेनिंग, धार के मांडू में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, दिल्ली से आएंगे ट्रेनर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी एक्टिव होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस अपने विधायकों और नेताओं को प्रशिक्षण देने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह प्रशिक्षण धार जिले के मांडू में 21 और 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह कांग्रेस का दो दिवसीय शिविर होगा। ऐसे में कांग्रेस अब एक बड़े कदम की ओर बढ़ रही है।  


शिविर को नव संकल्प का दिया नाम 
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के इस शिविर को “नव संकल्प” नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य की रणनीति तैयार करना और आगामी मानसून सत्र में सत्ता पक्ष को घेरने की योजना बनाना है। इसके लिए दिल्ली से विशेष ट्रेनर यहां आएंगे।  जिसमें उन्हें सिखाया जाएगा कि सत्ता पक्ष को कैसे जवाब देना है और जनता के बीच जाकर सरकार की कमियों को कैसे उजागर करना है। साथ ही, विधायकों और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के गुर भी सिखाए जाएंगे।


वीसी के जरिए जुड़ेंगे दिग्गज नेता 
इस शिविर में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधायकों को संबोधित करेंगे। यह व्यवस्था इसलिए की गई है क्योंकि 21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। वहीं, मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा। इस प्रशिक्षण के जरिए कांग्रेस मध्यप्रदेश में अपनी स्थिति को मजबूत करने और संगठन को नई दिशा देने की तैयारी में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE