BREAKING NEWS
KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 2:14 pm
KHABAR : पन्ना में सिर्फ दो आधार केंद्र संचालित, लोग परेशान, रोज 40 लोगों का ही काम हो पा रहा, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक बोले- जांच करवा कर जल्द सुधार करवाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

पन्ना। आधार कार्ड सेवाओं की स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई है। जिले के मुख्यालय पर सिर्फ दो आधार केंद्र चालू हैं, जिनमें से एक पोस्ट ऑफिस में संचालित हो रहा है। ये केंद्र सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक सीमित समय के लिए खुले रहते हैं। इस दौरान सिर्फ 30 से 40 लोगों के ही आधार कार्ड बन या अपडेट हो पाते हैं।


सबसे गंभीर स्थिति तहसील स्तर पर है, जहां अधिकांश आधार केंद्र बंद पड़े हैं। इससे ग्रामीण और दूर-दराज के लोगों को मजबूरी में जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ही सैकड़ों लोग अलग-अलग गांवों और कस्बों से आकर लाइन में लगे रहे।


अजयगढ़ से आए दीपक अहिरवार दो दिन से आधार अपडेट के लिए भटक रहे हैं। गुनौर के महेश चौधरी अपने बच्चों का आधार बनवाने के लिए सुबह से लाइन में खड़े हैं। पवई की चांदनी सिंह, जो स्कूल में आधार कार्ड जमा करना चाहती हैं, वह भी घंटों से लाइन में हैं।


सरकारी नियमों के मुताबिक हर नगर पालिका, लोक सेवा केंद्र और राष्ट्रीयकृत बैंकों में आधार केंद्र होना अनिवार्य है। लेकिन पन्ना जिले में यह व्यवस्था सिर्फ कागजों पर ही मौजूद है। यहां तक कि जिला मुख्यालय के लोक सेवा केंद्र में भी आधार सेवा बंद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE