BREAKING NEWS
KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 2:34 pm
KHABAR : गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मटकी बंधन गलंतिका बंधन खोला, अभिषेक, श्रृंगार व महाआरती का भव्य आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र मधुवन विस्तार स्थित शंकरपुरम में श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में गुरूवार को गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर दोपहर 03ः15 बजे मटकी बंधन ‘‘गलंतिका’’ बंधन खोला गया। 


श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में मटकी बंधन ‘‘गलतिका’’ बंधन खोलने में महावीर प्रसाद पारीक, अशोक कुमार कुमावत, रजनीश कुमार शर्मा, रामप्रसाद गदिया, पण्डित हर्षल व्यास ने मंत्रोचार के साथ खुलवाया। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में मटकी बंधन ‘‘गलंतिका’’ का चौत्रशुक्ल पक्ष पूर्णिमा एवं वैशाखा माह के प्रारंभ होने से पूर्व मटकी बंधन का आयोजन किया गया था, जिसे आज गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बंधन खोला गया। मटकी बंधन खोलने के पश्चात श्री सिद्धेश्वर महादेव का भव्य अभिषेक कराया गया, जिसमें शंकरपुरम निवासी महावीर प्रसाद पारीक, ब्रजेश सिंह राठौड़, अशोक कुमार कुमावत, रजनीश कुमार शर्मा, रामप्रसाद गदिया सपत्निक द्वारा एवं पण्डित हर्षल व्यास ने मंत्रोचार के साथ अभिषेक करवाया। अभिषेक के पश्चात श्री सिद्धेश्वर महादेव के भव्य श्रृंगार कर महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनीवासियों के बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी ने सावन मास के प्रारंभ पर हर्ष एवं उत्साह से महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE