देवास। सड़कों पर एयर होस्टेस इंस्टिट्यूट के विद्यार्थी उतरे और उन्होंने देवास पुलिस के साथ यातायात के प्रति सभी आमजनों को जागरूक किया। उनके द्वारा हाथों में पोस्टर लेकर एवं नाटक के माध्यम से यातायात के प्रति वाहन चालकों को जागरूकता संदेश दिया गया।
आपको बता दें की देवास में आमजनों को यातायात के प्रति जागरूक करने को लेकर अक्सा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी पहुंचे थे जहां पर उन्होंने देवास ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर के शहर के पेट्रोल पंप चौराहे और सैयाजी द्वारा पर ट्रेफिक नियमो को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी ओर से देवास इंदौर व आसपास क्षेत्र में जागरूक अभियान चलाए जाते हैं इसी कड़ी में हम देवास आए थे और यहां पर हमने यातायात नियमों के प्रति सभी को जागरूक किया है। वहीं उन्होंने बताया कि हमारे विद्यार्थी हमेशा हवा में उड़ते हैं लेकिन हम सड़कों को लेकर भी यातायात के प्रति आम लोगों को जागरुक कर रहे हैं।