BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 2:59 pm
KHABAR : संभागीय भाजपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर, लिखा-शिवराज सिंह, स्मृति ईरानी, संतोष बरकड़े कौन हैं?, शंख-घंटे भी बजे, फिर उठी सिहोरा को जिला बनाने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। सिहोरा कस्बे को जिला बनाने की मांग एक बार फिर उठी है। सिहोरा के लोग सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने भाजपा संभागीय कार्यालय जबलपुर के बाहर पोस्टर लगाए हैं। जिनमें लिखा है कि शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, संतोष बरकड़े और उमा भारती कौन हैं। 


दरअसल इन नेताओं ने कहा था कि सिहोरा को जल्द जिला बनाया जाएगा पर अब तक ऐसा नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को जगाने के लिए शंख, घंटा और मंजीरे बजाए। प्रदर्शन को देखते हुए कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।


भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचे सिहोरा के लोगों ने करीब दो घंटे प्रदर्शन किया। उन्होंने शंख, घंटा और मंजीरे बजाए। वे कहते हैं कि सरकार को जगाने के लिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, तब लोग मौके से हटे।


वादा करके भूल गए भारती, चौहान, ईरानी
सिहोरा के अनिल जैन ने बताया कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बाद उमा भारती, स्मृति ईरानी, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल, सांसद आशीष दुबे और विधायक संतोष बरकड़े ने भी कहा था कि सिहोरा को जल्द जिला बनाया जाएगा, पर आज तक कुछ नहीं हुआ। भाजपा नेताओं को अपने वादे याद दिलाने के लिए आज कार्यालय के बाहर शंख और घंटा बजाकर प्रदर्शन किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े का प्रचार करने आईं स्मृति ईरानी ने वादा किया था कि भाजपा प्रत्याशी जीतता है तो सिहोरा जिला बनेगा। अब बरकड़े को विधायक बने दो साल हो गईं, पर जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर सिहोरा को जिला बनवाकर ही दम लेंगे। जबलपुर आने से पहले सिहोरा विधायक व स्थानीय नेताओं को चेताया था कि हमें भाजपा संभागीय कार्यालय जाने के लिए मजबूर न करें, पर जब हमारी बातें नहीं सुनी गईं तो हम यहां तक पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE