खरगोन। जिले में लंबे समय से थमा बारिश का दौर रविवार फिर सक्रिय हुआ। सावन की पहली बारिश से जहां लोगो को उमस से राहत मिली वही शहर तरबतर हो गया। दोपहर 2 बजे बाद छाए बादल करीब 15 मिनट बरसे। बादल भी गरजते रहे जिससे एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने का अहसास करा दिया। इससे पहले सुबह तेज धूप रही।
सावन मास के पहले सोमवार के एक दिन पहले हुई झमाझम बारिश से ना सिर्फ शहर की सड़कें जलमग्न हो गई, बल्कि कई खुले प्लाटो में पानी भर गया। ऐसे में नगर पालिका के जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़को पर जल भराव के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।