मनासा। लायंस क्लब मनासा द्वारा सब्जी मंडी प्रांगण में एक्शन संडे अंतर्गत तुलसी के 100 पौधे एवं बिल्वपत्र के 100 पौधे कुल 200 पौधे निशुल्क वितरित किए गए, पौधा वितरण कार्यक्रम जैसे ही शुरू किया गया महिलाए एवं पुरुष ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पौधों क़ो जीवित रखने की जिम्मेदारी ली।
कार्यक्रम में लायंस क्लब मनासा के अध्यक्ष लॉ विष्णु सोनी, सचिव लॉ नेमीचंद पाटीदार, कोषाध्यक्ष लॉ प्रशांत शर्मा, कार्यक्रम के संचालक वरिष्ठ लॉ रमेश मुंदडा, लॉ एम के डे, पूर्व जोन चेयरमैन लॉ अशोक मालपानी, एवं लॉ महेश राठी, लॉ यशवंत सोनी, लॉ प्रकाशजी झंवर, लॉ कैलाश कामरिया, लॉ डॉ अनुप व्यास, लॉ अश्विन सोनी, लॉ दीपक बसेर, लॉ अरुण बसेर, लॉ भारती पुरोहित विषेश रुप से पौधा वितरण के समय उपस्थित थे।
पौध वितरण कार्यक्रम उपरांत लायंस के पूर्व जोन चेयरमैन की वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर रामेश्वरम कॉलोनी के पास स्थित गार्डन में वृक्षारोपण किया गया।