BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 10:31 am
KHABAR : अखिल भारतीय रेबारी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कि शिरकत, पढे़ खबर  

Share On:-

मंदसौर। जिले के कचनारा स्थित बाबा श्री रामदेव मंदिर परिसर में अखिल भारतीय रेबारी समाज मध्य प्रदेश का प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी पूजा अर्चना कर सम्मान समारोह की शुरुआत की गई, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अखिल भारतीय रेबारी समाज के युवा अध्यक्ष हीरालाल रेबारी के नेतृत्व किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 9 वी से 12 वी तक के छात्र- छात्राओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय रेवाड़ी समाज की युवा अध्यक्ष हीरालाल रेबारी व उनकी युवा टीम के प्रयासों से समाज उत्थान के लिए जिले में पहली बार समाज के छात्र - छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी रेबारी समाज के वरिष्ठजन सहित समाजजन द्वारा इस प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम की जमकर सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत श्री श्री 1008 चौतन्य नाथ महाराज, व विशेष अतिथि श्री 1008 त्रिलोक नाथ महाराज, राष्ट्रीय पशुपालक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह रेबारी, अखिल भारतीय रेबारी समाज सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमराज रेबारी, हंसराज, ललित, अशोक, नरेंद्र आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा समाज जन को संबोधित करते हुए कहां कि समाज के युवाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर करना पड़ेगा और सभी को शिक्षित करना पड़ेगा जिसे अपनी समाज और आगे बड़े स्तर पर ऊंचाइयां हासिल करें। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य किरदार समाज युवा अध्यक्ष हीरालाल रेबारी का भी अतिथियों द्वारा फूल माला और शील्ड देखकर सम्मानित किया गया एवं आगे भी समाज के उत्थान के लिए आप काम करते रहे इसके लिए भी अग्रिम बधाइयां दी, कार्यक्रम का संचालन भेरूलाल नायमा ने किया, आभार समाज के वरिष्ठ बापूलाल भाटी ने माना है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE