BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 1:07 pm
REPORT : खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया मिलावट के विरूद्ध अभियान, इन संस्थानों पर दी दस्तक, जारी रहेगी कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा रतलाम क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए डालुमोदी बाजार में स्थित गोकुल डेयरी का निरीक्षण कर घी का नमूना लिया गया, बजना बस स्टैंड रतलाम स्थित देवनारायण दूध डेयरी से घी का नमूना लिया गया। इसी प्रकार टाटानगर स्थित चारभुजा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य तेल एवं मसाले लूज विक्रय करते पाए गए। 
उक्त खाद्य प्रतिष्ठान से सोयाबीन तेल लूज एवं हल्दी पाउडर के नमूने लिए इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा जावरा में कार्यवाही करते हुए बेगम पूरा जावरा स्थित सुहाना होटल का निरीक्षण किया व तड़का (सब्जी का), सेव टमाटर की सब्जी, रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं दही का नमूने लिए गए, हुसैन टेकरी जावरा स्थित उस्मान ट्रेडर्स से बासमती चावल एवं उड़द दाल का नमूने लिए गए एवं हुसैन टेकरी बामनखेड़ा स्थित अली हुसैनी स्वीट्स एवं सोहन हलवा का निरीक्षण कर सोहन हलवा का नमूना लिया गया। विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर सभी दुकान संचालकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थाे का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE