BREAKING NEWS
NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 2:56 pm
NEWS : पर्यावरण गतिविधि एवं संगम विकास समिति के द्वारा प्रति माह की अमावस्या को हरित मिलन संगम महादेव पर संपन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि एवं संगम विकास समिति के द्वारा प्रति माह की अमावस्या को हरित मिलन संगम महादेव पर संपन्न हुआ। 


यह जानकारी देते हुए मिलन संयोजक बालकिशन भोई ने बताया कि प्रत्येक माह की अमावस्या को पर्यावरण सरक्षंण का काम करने वाले लोग एकजुट होकर संगम महादेव पर आते हैं तथा वहां पर्यावरण की योजना बनाते हैं। इसी क्रम में इस बार हरियाली अमावस्या के उपलक्ष पर हरित मिलन का आयोजन संगम महादेव परिसर में गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं के परिचय के साथ बैठक का प्रारंभ हुआ जिसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में चलाए जा रहे पर्यावरण संबंधित कार्य की जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें प्रवाह संस्थान अरावली नेचर कंजर्वेशन एकल अभियान पद्मावती सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को पर्यावरण का महत्व बताते हुए धर्मपाल गोयल ने बताया कि हमारे  जीवन में जब तक पर्यावरण नहीं आएगा तब तक हम लोगों को नहीं समझा पाएंगे जैसे अभी वर्तमान में प्लास्टिक के डिस्पोजल इत्यादि रोग तो करती हैं साथ ही पर्यावरण को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं, हम सबको उनसे बचने का उपाय अपने से प्रारंभ करना चाहिए। वही  समिति के बालकिशन भोई विभिन्न पौधों पर लगे हुए पुराने ट्रि गार्ड को काटकर उन्हें पुनः रीसायकल किया गया। ऐसे डेढ़ सौ पौधों को मुक्त कर पुनः  नए पौधों पर काम में लिया जाएगा।हरियाली अमावस की जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्ढा ने दि। इसके उपरांत संगम के विभिन्न घाटों से तथा रोड साइड से प्लास्टिक गाजर घास आदि को हटाया गया तथा विभिन्न प्रजाति के 11 पौधों का रोपण ट्री गार्ड के साथ किया गया इसमें कदंब महुआ जामुन आम कचनार सेमल आदि प्रकार के पौधे लगाए गये। कार्यक्रम में बालकिशन भोई, प्रांत धार्मिक प्रमुख जितेंद्र त्रिपाठी, जिला संयोजक सतीश सोनी, जिला धार्मिक प्रमुख कन्हैया लाल धाकड़, नगर धार्मिक प्रमुख गोविंद सोनी, सह नगर कार्यवाहक पुरुषोत्तम, मनीष जैन, प्रवाह संस्थान के हरित विस्तारक सूरज कुमार, अरावली कंजर्वेशन के अजय पप्पू भोई सत्यनारायण भोई नारायण कहार भेरू पोरीवार जमना भोई गणेश भोई रतन भोई रवि भोई भगवान भोई खेमराज भोई मुकेश जटीया बबलू भोई  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE