BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 11:37 am
BIG NEWS : डीजीपी कैलाश मकवाना का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, नशे से है दूरी जरूरी अभियान ने रचा कीर्तिमान, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना को ‘नशे से है दूरी जरूरी’ अभियान के लिए ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन’ में दर्ज किया गया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता उन्हें प्रदेशभर में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने के लिए चलाए गए सफल और व्यापक अभियान के लिए प्रदान की गई है।

इस अभियान की शुरुआत डीजीपी कैलाश मकवाना के नेतृत्व में हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से सचेत करना था। अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां, कार्यशालाएं और जनसभाओं जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके माध्यम से लाखों लोगों तक नशा विरोधी संदेश पहुँचाया गया।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए डीजीपी मकवाना ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी पुलिसकर्मियों का है जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाया। हमारा उद्देश्य समाज को नशे के जाल से बाहर निकालना है और यह प्रयास उसी दिशा में एक छोटा लेकिन मजबूत कदम है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने इस पहल को एक अनूठा और प्रभावशाली सामाजिक प्रयास बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से अभियान की व्यापकता और आमजन की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

श्नशे से है दूरी जरूरीश् अभियान ने यह साबित कर दिया है कि पुलिस महज कानून-व्यवस्था की रखवाली तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी उसकी भूमिका अहम है। डीजीपी कैलाश मकवाना को मिला यह सम्मान न केवल मध्य प्रदेश पुलिस के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE