BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 11:25 am
SHOK SAMACHAR : कराड़िया महाराज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे वरदीचंद सालवी का निधन, सुबह निज निवास से निकली अंतिम यात्रा, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। समीपस्थ कराड़िया महाराज के सालवी समाज के वरिष्ठ नानूराम के बड़े भ्राता एवं स्वर्गीय लालूराम, पूर्व सरपंच स्वर्गीय रामप्रसाद, पप्पू लाल, श्याम लाल, दोलतराम (डिपी) के पूज्य पिताजी एवं ओम प्रकाश, आशीष, नवीन, अक्षय, आनंद, सुनील, नितेश, मानव के पूज्य दादाजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 96 वर्षीय वरदीचंद सालवी का 1 अगस्त 2025 शुक्रवार की शाम को दुःखद स्वर्गारोहण हो गया। जिनकी अंतिम शवयात्रा आज दिवस 2 अगस्त 2025 शनिवार को प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान कराड़िया महाराज से निकली। 

उल्लेखनीय है कि वरदीचंद सालवी बड़े ही देश भक्त थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्वर्गीय सीताराम जाजू, केसरीमल पोरवाल और नक्षत्रमल जैन इनके साथ 9 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ नीमच कोठी स्कूल में जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी दी थी। उस दौरान वरदीचंद सालवी की उम्र कम होने के कारण 6 घंटे बाद इन्हें रिहा कर दिया गया था। वरदीचंद सालवी बड़े ही हंसमुख स्वभाव, मिलनसार, मृदुभाषी,सोम्य, परोपकारी एवं देशभक्त प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे जरुरतमंदों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहते थे और कुशल किसान के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते थे। वरदीचंद सालवी के निधन होने की सुचना समाज एवं अन्य लोगों को जैसे ही मिली शौक की लहर दौड़ गई। उपरोक्त जानकारी पत्रकार भगत मांगरिया ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE