BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 4:32 pm
KHABAR : 101 नवांकुर सखियों को दिए 1-1 औषधीय पौधे, आंगन-बाड़ियों में लगाने की अपील, हरियाली महोत्सव पर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, पढे़ खबर

Share On:-

सिवनी। धनोरा जनपद अंतर्गत घोघरी ग्राम पंचायत सहित अन्य ग्रामों में 25 जुलाई को हरियाली पर्व का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जिसमें पर्यावरण को संतुलित रखने और संरक्षण के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम रखा गया।


इस अवसर पर मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की नवांकुर टीम की 101 सखियों को 1-1 पौधा भेंट किया गया। इन सखियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने घरों के आंगन या बाड़ी में इन पौधों का रोपण करें और उसकी देखभाल करें।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत धनोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर ने कहा कि हरियाली महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता है।


उन्होंने बताया कि पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को भी कम करने में सहायक होते हैं। पेड़-पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।


सीईओ ने यह भी बताया कि हरियाली तीज न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका पालन-पोषण करें।


ग्राम पंचायत की सरपंच जानकी मरकाम और सचिव शमशेर खान ने जिलेवासियों से भी आह्वान किया कि पर्यावरण संतुलन में सहभागी बनें और अधिक से अधिक पौधारोपण करें।


कार्यक्रम में जनपद सदस्य ममलेश पटेल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह राजपूत, पंचायत समन्वय अधिकारी सनत जैन, उपयंत्री अभिनव ठाकुर, एडीओ युनेश कुर्राम, ग्राम पंचायत के उपसरपंच रामकली उइके, नवांकुर संस्था के सचिव कोमल सिंह उइके, जनअभियान परिषद से प्रीतम रजक, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE