BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2025, 3:53 pm
BIG NEWS : श्रावण मास के सोमवार को मंदसौर में निकलेगी भगवान पशुपतिनाथ की भव्य पालकी यात्रा, यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव, जानिये कौनसे मार्ग का कर सकेंगे आवाजाही में उपयोग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। दिनांक 28 जुलाई सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से शहर में पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को देखते हुए पूरे दिन यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा।

बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग-
- 10 नंबर नाका से प्रतापगढ़ पुलिया।
- प्रतापगढ़ पुलिया से कोर्ट घाटी मार्ग।

इन मार्गों पर बसों और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा- 
- प्रतापगढ़ से आने-जाने वाली बसें नयाखेड़ा मार्ग से चलेंगी।

बड़ी पुलिया क्षेत्र (पशुपतिनाथ मंदिर)-
- पूरे दिन दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
- केवल दो पहिया वाहन छोटी पुलिया से खिलजीपुरा व चंद्रपुर आ-जा सकेंगे।
- अन्य वाहन मेंनपुरिया चौराहा या बायपास-नालछा माता मार्ग का उपयोग करें।

पालकी भ्रमण के दौरान व्यवस्था- 
- पालकी मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
- वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
- पालकी रूट चार्ट का पालन करें।

वाहन पार्किंग- 
- दर्शनार्थी अपने वाहन चंद्रपुरा व छोटी पुलिया नदी किनारे मार्ग पर साइड में पार्क करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE