BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 10:02 am
KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, नीमच से जावद तक दिखा राष्ट्रीय पर्व का उत्साह, नारों से गूंजा मार्ग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को नीमच और जावद में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, तिरंगे के सम्मान और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

तिरंगे के साथ तैराकों ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह-
नगरपालिका परिषद नीमच के तरणताल पुष्कर में तैराकी के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया गया। स्विमिंग पूल को तिरंगे से सजाया गया। तैराकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक तैराकी की। विभिन्न लेन में तिरंगे के साथ तैरते खिलाड़ियों ने स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। उपस्थित नागरिकों ने भी तिरंगा लहराकर तैराकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी, तैराकी प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

जावद में निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा-
इसी क्रम में तहसील जावद में भी ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधायक की उपस्थिति में कस्बा नयागांव से हुआ। यात्रा नयागांव से खोर, हनुमंतिया, अठाना, देवनगर, मेढ़की, उम्मेदपुरा, तारापुर, जावद, पालराखेड़ा, मोड़ी, उपरेड़ा, सरवानिया महाराज एवं गणेशपुरा होते हुए सेमली में संपन्न हुई।

यात्रा में जनप्रतिनिधियों, शासकीय अमले और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

नीमच में तिरंगे के साथ तैराकी और जावद में भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से आयोजित इन गतिविधियों ने खेल, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। साथ ही नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE