BREAKING NEWS
BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : तिरंगे को सलामी, श्रमिक हितों का संकल्प,.. <<     KHABAR : ग्राम भैसागढ़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 11:45 am
KHABAR : तिरंगे को सलामी, श्रमिक हितों का संकल्प, इंटक कार्यालय पर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के जोश में डूबे श्रमिक, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर 

Share On:-

नयागांव। विक्रम सीमेंट वर्क्स खोर में सीमेंट श्रमिक संघ इंटक कार्यालय पर देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों एवं संघ पदाधिकारियों ने तिरंगे को सलामी देकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया।

महामंत्री शिवकुमार त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण-
कार्यक्रम की शुरुआत संघ के महामंत्री शिवकुमार त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं श्रमिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। करतल ध्वनि के साथ तिरंगे का स्वागत किया गया।

श्रमिक हितों के प्रयासों की दी जानकारी-
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने वर्षभर में प्लांट में हुई विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। महामंत्री शिवकुमार त्रिपाठी ने भी संघ द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रमिकों के हित में किए गए प्रयासों की जानकारी साझा की।

समस्याओं के निराकरण पर हुआ मंथन-
कार्यक्रम को संघ के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा एवं मंत्री सरदार सिंह चंद्रावत ने भी संबोधित किया। इस दौरान श्रमिक साथियों ने अपनी समस्याएं संघ पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। वहीं, पूर्व में उठाई गई समस्याओं में से जिनका निराकरण हो चुका है, उनकी जानकारी भी दी गई।

बड़ी संख्या में श्रमिक रहे मौजूद-
कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी मोहनलाल पटेल, पर्वत सिंह झाला, अनिल नागदा, ललित पाटीदार सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल पटेल ने किया, जबकि अंत में आभार सरदार सिंह चंद्रावत ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन “जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान श्रमिकों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE