कालापीपल। आज 15 अगस्त 2026, शनिवार को ग्राम भैसागढ़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद गांव के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा/प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चे, युवा एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। ष्भारत माता की जयष्, ष्वंदे मातरम्ष् के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
सरपंच लाखन सिंह वाघेला ने बताया कि हर वर्ष 15 अगस्त को पूरे गांव के आसपास देशभक्ति के नारों के साथ जुलूस निकाला जाता है। इस बार भी बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमारा उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
कार्यक्रम में शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
ग्रामवासियों ने ष्हर घर तिरंगाष् अभियान में भी सक्रिय भागीदारी निभाई।