मनासा। गांव देवरी खवासा मे 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में गांव के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रभात फेरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानोदय विद्या मंदिर, सनातन पब्लिक स्कूल, गैलेक्सी एवं लिटिल स्टार सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया।
प्रभात फेरी के बाद सभी विद्यार्थी शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीरों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनलाल पटेल ने की। वहीं कार्यक्रम में गांव के प्रथम नागरिक शिवकन्या अंबाराम गुर्जर, उपसरपंच मदनलाल पाटीदार, रामविलास पाटीदार, विष्णुलाल कारपेंटर, कालूराम शर्मा, जमनालाल राठौर, मांगीलाल पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार एवं मुकेश पाटीदार सहित गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और ग्रामीणों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।