वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 10:56 am
KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ऋजु बाफना ने किया ध्वजारोहण, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

​शाजापुर। देश के साथ-साथ शाजापुर जिले में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर ऋजु बाफना ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।  


​ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान स्टेडियम देशभक्ति के नारों सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जारी। 


​ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर ने गरिमामयी परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, महिला पुलिस बल और एनसीसी के कैडेट्स ने हिस्सा लिया।  


स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जो समारोह का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। कार्यक्रम में जिले के तमाम प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहकर स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व का उत्सव मना रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE