BREAKING NEWS
KHABAR : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कटनी जंक्शन के.. <<     NEWS UPDATE: धनतेरस पर नीमच के बाजारों में उमड़ा.. <<     KHABAR : दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में.. <<     KHABAR : खातेगांव टीआई हत्याकांड में शराब तस्करी.. <<     KHABAR : दीपावली पर बीआर फाउंडेशन की अनूठी पहल,.. <<     KHABAR : यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किए बाबा.. <<     KHABAR : भोपाल के रविंद्र भवन में होगा राज्य.. <<     HEADLINES : MP की 7 बड़ी खबरें! सड़क विकास से लेकर.. <<     BIG NEWS : धनतेरस पर नीमच के बाजारों में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : धनतेरस पर मंदसौर के कुबेरधाम में ऐसा.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला.. <<     BIG NEWS : अस्पताल की खबर छापना पड़ा भारी, नीमच में.. <<     KHABAR : पिपलौदा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 110 ग्राम.. <<     BIG NEWS : आखिर कब थमेगी मादक पदार्थों की तस्करी?.. <<     KHABAR : धनतेरस पर कुबेर भगवान के दरबार में पहुंचे.. <<     देवास में अवैध पटाखों पर प्रशासन का शिकंजा |.. <<     KHABAR : कसरावद में वार्ड-9 बना क्रिकेट चौंपियन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 11:52 am
KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर दिया एकता का संदेश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मेरा युवा भारत (MY Bharat) नीमच, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा पीएम श्री शासकीय बालक महाविद्यालय क्रमांक-1, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ युवाओं एवं विद्यार्थियों ने नगर में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ पीएम श्री शासकीय बालक महाविद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य मनोज सर एवं जूडो एसोसिएशन के कोच भारत सिंह कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली महाविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

रैली में बड़ी संख्या में युवा एवं विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” जैसे देशभक्ति नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। प्रतिभागियों ने आमजन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगे के सम्मान की दिलाई शपथ-
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली। युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

देशभक्ति गीत से हुआ रैली का समापन-
रैली के समापन अवसर पर राष्ट्रभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। पूरा वातावरण देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। रैली में युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शहर में देशभक्ति का माहौल बनाया।

कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सौरव श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE